पंजाब (पाकिस्तान)

पंजाब पाकिस्तान का एक प्रान्त है। इसमें ३६ जिले हैं। पंजाब आबादी के अनुपात से पाकिस्तान का सब से बड़ा राज्य है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की तरफ़ सिंध, पश्चिम की तरफ़ ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और बलोचिस्तान,‎‎‎ उत्तर की तरफ़ कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में हिन्दुस्तानी पंजाब और राजस्थानसे मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहाँ उर्दु और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है। पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों - 'पंज' यानि 'पाँच' (५) और 'आब' यानि 'पानी' से मिल कर बना है। इन पाँच दरियाओं के नाम हैं:
पंजाब के दो हिस्से हैं: एक पूर्वी हिस्सा जो कि भारत में है और एक पश्चिमी हिस्सा जो पाकिस्तान में है। पंजाब पाकिस्तान का सब से बड़ा प्रांत है, जबकि पाकिस्तान के 48% लोग पंजाबी भाषा समझते और बोलते भी हैं।

Comments

Popular Posts